
*दल्ली राजहरा* – जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने आगामी 1 सितंबर 2026 को प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। संगठन द्वारा लगातार वार्ड स्तर पर बैठकें कर कार्यकर्ताओं को आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया जा रहा है।इसी क्रम में वार्ड नं. 15 में महिला साथियों के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जन मुक्ति मोर्चा से सम्बद्ध महिला मुक्ति मोर्चा के विस्तार पर चर्चा की गई और नए सदस्यों को संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।दिनांक 25 अगस्त को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय में संगठन के सभी मुखिया साथियों की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में 01 सितंबर को होने वाले आंदोलन की विस्तृत जानकारी दी गई और सभी प्रभारियों को आंदोलन को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई।इसी दिन रात्रि 8 बजे दल्ली राजहरा के वार्ड नं. 13 में वार्ड इकाई की बैठक आयोजित कर स्थानीय कार्यकर्ताओं को आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।इसी कड़ी में दिनांक 26 अगस्त की शाम को वार्ड नं. 17 में भी वार्ड इकाई की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी साथियों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इसे सफल बनाने की योजना पर काम करने का आह्वान किया गया।














