November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

*दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा का परिचायक : भाजपा**प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का सवाल : क्या बैज हिड़मा का समर्थन करने वाले विधायक अटल श्रीवास्तव को नोटिस जारी करेंगे?*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके नेताओं की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसियों द्वारा दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना और उसे अपना आदर्श बताना बेहद आपत्तिजनक है। यह कृत्य साफ तौर पर कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा को उजागर करता है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने दिवंगत कांग्रेस नेताओं को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस के जो विधायक आज नक्सली हिड़मा का समर्थन कर रहे हैं, उनके इस कृत्य से आज स्वर्ग में नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा और विद्याचरण शुक्ल जैसी महान विभूतियों की आत्माएँ भी रो रही होंगी और अफसोस कर रही होंगी कि वे जीवनभर किस पार्टी में रहे, जिसके नेता आज नक्सलियों के गुणगान कर रहे हैं! श्री ठाकुर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से सीधे सवाल पूछा कि क्या बैज हिड़मा का समर्थन करने वाले अपने विधायक अटल श्रीवास्तव को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी करेंगे? अगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा इस मामले में कोई नोटिस जारी नहीं किया जाता है, तो जनमानस में यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा कि कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस के लोग पूरी तरह से नक्सली विचारधारा के साथ हैं और नक्सलियों के समर्थन में खड़े हैं।———————

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें