August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

नमस्ते दिवस के अवसर पर सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई में कार्यरत कर्मचारियों का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण।

दल्ली राजहरा। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में नमस्ते दिवस के अवसर पर नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू की उपस्थिति एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी के निर्देशानुसार सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई में कार्य करने वाले कर्मचारियों का मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाकर सुरक्षा उपकरण प्रदान किया गया। विदित हो कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से जुलाई 2023 में राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्य योजना (नमस्ते) की शुरुआत की गई थी, इसके अंतर्गत पूर्व की स्वरोजगार योजना एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लगे कर्मचारी, सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इस योजना का उद्देश्य सफाई कर्मियों की सुरक्षा, गरिमा सुनिश्चित करना तथा सफाई कार्यो में शून्य मृत्यु दर प्राप्त करना है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के 16 सेप्टिक टैंक सफाई से संबंधित कर्मचारी को सुरक्षा उपकरण प्रदान किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री भूपेंद्र श्रीवास, स्वास्थ्य अधिकारी राम गोपाल चंद्राकर, प्रभारी लेखपाल सुनील तारम, स्टोर प्रभारी पंकज चंद्राकर, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन विक्रांत कुमार साहू, mmu प्रभारी अंकित दिल्लीवार एवं समस्त स्टॉफ, सफाई विभाग सहायक सुनील साहू, जीतू साहू, स्वच्छता दीदी मंजू कोसरे, संतरी निर्मलकर, कंचन निर्मलकर एवं समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें