August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

शहीद महेंद्र कर्मा के हत्यारे हिड़मा को ‘रोल मॉडल’ बताने वाली कांग्रेसी मानसिकता देशद्रोही, साय सरकार के रहते अब नक्सलियों के आकाओं की खैर नहीं: श्याम जायसवाल

* *मोदी-साय सरकार की नीतियों से नक्सलियों का खात्मा देखकर बौखलाई कांग्रेस, हत्यारों के समर्थन में खुलेआम उतरी:* झीरम के शहीदों के लहू का सौदा करने वाली कांग्रेस बताए कि क्या राहुल गांधी और भूपेश बघेल भी इसी कसाई हिड़मा को अपना भगवान मानते हैं?* बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा और वीर जवानों के बलिदान का अपमान करने वाले कांग्रेसी विधायक को पार्टी से लात मारकर बाहर करे कांग्रेस!बालोद/ दल्लीराजहरा :-‘हरिभूमि-INH जिला संवाद’ कार्यक्रम में बिलासपुर के कांग्रेसी विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा छत्तीसगढ़ की धरती के सबसे क्रूर और सैकड़ों सुरक्षा बलों व निर्दोष आदिवासियों के हत्यारे नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा को खुलेआम अपना “रोल मॉडल” (आदर्श) बताने पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बालोद का आक्रोश भड़क उठा है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष *श्याम जायसवाल* ने एक बेहद आक्रामक और तीखा बयान जारी करते हुए कांग्रेसी विधायक के इस कृत्य को शहीदों के खून पर घिनौना मजाक और छत्तीसगढ़ की अस्मिता के साथ की गई सबसे बड़ी गद्दारी करार दिया है।श्याम जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेसी विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा, जिस हिड़मा के हाथों पर हमारे छत्तीसगढ़ के महान सपूत, ‘बस्तर टाइगर’ शहीद महेंद्र कर्मा जी की निर्मम हत्या का खून लगा है, जिसने झीरम घाटी में कांग्रेस के ही दिग्गज नेताओं समेत सैकड़ों जवानों को गोलियों से भून दिया, उस नरपिशाच, हत्यारे और देशद्रोही को कांग्रेस का विधायक सरेआम टीवी पर अपना आदर्श और ‘रोल मॉडल’ बता रहा है! यह सिर्फ एक बयान नहीं है, यह कांग्रेस की रगों में दौड़ रहे नक्सल-प्रेमी चरित्र का सबूत है। सत्ता छिनते ही कांग्रेसियों का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है और वे अब देश के दुश्मनों के तलवे चाटने पर उतर आए हैं।मोदी-साय की डबल इंजन सरकार का प्रहार, नक्सलियों के साथ बौखलाए कांग्रेसी बयान में आगे श्याम जायसवाल ने सरकार के पक्ष को मजबूती से रखते हुए कहा, छत्तीसगढ़ की जनता गवाह है कि पिछले 5 साल की कांग्रेस सरकार में नक्सलवाद को खुला संरक्षण मिला हुआ था। लेकिन जब से केंद्र में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और राज्य में हमारी विष्णुदेव साय सरकार आई है, डबल इंजन की सरकार ने बस्तर के जंगलों में घुस-घुसकर नक्सलियों का काल बनकर उनका खात्मा शुरू किया है। साय सरकार की कड़क नीतियों और सुरक्षा बलों के कड़े प्रहार से बौखलाए नक्सली अब अंतिम सांसें गिन रहे हैं। अपने इन हिंसक आकाओं का अंत होते देख कांग्रेस के नेता पूरी तरह बौखला गए हैं और नक्सलियों को बचाने व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए अब सरेआम उनके गुणगान में उतर आए हैं। लेकिन कांग्रेस कान खोलकर सुन ले, यह साय सरकार है, यहाँ नक्सलियों के साथ-साथ उनके राजनीतिक आकाओं को भी बेनकाब किया जाएगा।बालोद पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल के कांग्रेस से चुभते सवाल:1. शहीद महेंद्र कर्मा की आत्मा से क्या कहेंगे?: बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा और झीरम घाटी के शहीदों के परिवारों को कांग्रेस क्या मुंह दिखाएगी, जिनके हत्यारे हिड़मा को कांग्रेस का विधायक अपना भगवान मान रहा है?2. राहुल और भूपेश की चुप्पी का क्या मतलब?: दिल्ली में बैठे राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ में घूम रहे भूपेश बघेल इस पर सांप सूंघकर क्यों बैठे हैं? क्या वे भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि पूरी कांग्रेस पार्टी का असली ‘रोल मॉडल’ महात्मा गांधी नहीं बल्कि हत्यारा हिड़मा है?3. क्या यही है कांग्रेस का असली ‘मोहब्बत की दुकान’?: क्या देश के वीर जवानों की छाती को गोलियों से छलनी करने वाले नक्सलियों से मोहब्बत करना ही कांग्रेस की दुकान का असली सामान है?4. हिड़मा प्रेमी विधायक को लात मारकर बाहर कब निकालोगे?: अगर कांग्रेस में थोड़ी भी गैरत और देशभक्ति बची है, तो इस नक्सल-प्रेमी विधायक को तत्काल लात मारकर पार्टी से बाहर क्यों नहीं फेंका जाता?श्याम जायसवाल ने अंतिम चेतावनी देते हुए साफ कहा है, यह बदला हुआ छत्तीसगढ़ है, जहाँ शहीदों के खून का अपमान और नक्सलियों का महिमामंडन करने वालों को जनता सबक सिखा कर रहेगी। यदि इस शर्मनाक और देशविरोधी बयान पर पूरी कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनता, देश के वीर जवानों और शहीद महेंद्र कर्मा जी के परिवार से सार्वजनिक रूप से नाक रगड़कर माफी नहीं मांगी, तो भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बालोद के कार्यकर्ता कांग्रेसियों को घर से निकलना दूभर कर देंगे और पूरे जिले की सड़कों पर इनका पुतला फूंककर इन्हें करारा जवाब देंगे।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें