बरसात शुरू होते ही वार्ड क्रमांक 15, 16 और 17 से कोण्डे पावर हाउस जाने वाला मेन रोड पूरी तरह जर्जर हो गया है।

गड्ढों और कीचड़ के कारण इस मार्ग पर आवागमन करना मुश्किल हो गया है।यह रास्ता दल्ली माईस, ठेका मजदूरों, जगन्नाथ पावर प्लांट में काम करने वाले साथियों के साथ ही कोण्डे, कसा, धोबेदण्ड, दर्राटोला, झिकाटोला और बिटाल गांव के लोगों का रोजाना का मुख्य आवागमन मार्ग है।


हजारों की संख्या में ठेका श्रमिक, ग्रामीण और कर्मचारी इसी सड़क से आते-जाते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में हर दिन फिसलन और गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।

वार्ड 15, 16 और 17 के वार्डवासियों को स्कूल, अस्पताल और काम पर जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जनमुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष महेंद्र गंजीर “गुड्डू” ने नगर पालिका से मांग की है कि बरसात को देखते हुए इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि आमजन और मजदूर साथियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क सुधार की मांग की है।















