ग्राम पंचायत *मचौद* जनपद पंचायत गुंडरदेही जिला बालोद में रैम योजना के अंतर्गत उद्यमिता विकास कार्यक्रम महिला उद्यमी सर्वधन कार्यक्रम का एक भाग अंतर्गत उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला बालोद जिले में सूक्ष्म और लघु उद्योग योजना अंतर्गत 26 जून से 9 जुलाई तक केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना के तहत *गुण्डरदेही* ब्लॉक जिला बालोद में आयोजित किया जा रहा है इस कार्यशाला का आयोजन पॉजिटिव मंत्रा कंसलटिंग सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की जा रही है कार्यशाला का एकमात्र उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को संभावित उद्यमियों के प्रति उद्यमिता जागरूकता करना तथा उन्हें सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मध्यम के माध्यम से स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुआ एमएसएमई के संबंधित विभिन्न विषय पर जानकारी प्रदान किया जा रहा है जिसमें पॉजिटिव मंत्र के बबलू निराला विजय कुमार के संयोजन से मास्टर ट्रेनर के रूप में सुनीता साहू द्वारा विशेष रूप से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न उद्यम प्रोत्साहन योजना पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया जा रहा है कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावसायिक अवसरों की पहचान करना, आत्मनिर्भरता पर रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है ।















