जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के मजदूर साथी पहले जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय में सुबह 11 बजे एकत्रित हुए फिर वँहा से सभी साथी अपने अपने साधन से श्री जगन्नाथ पावर प्लांट पहुंचे जन्हा पर प्लांट के मेंन गेट पर प्रबन्धन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई जिसमें मुख्य रूप से *समान काम समान वेतनमान दिया जाए…सभी मजदूरों का न्यूनतम वेतनमान 26000 किया जाए…केंद्रीय सरकार का वेतनमान लागू करो…जन मुक्ति मोर्चा जिन्दाबाद… मजदूर किसान एकता जिंदाबाद…सभी मजदूरों को रात्रिपाली भत्ता दिया जाए…* के साथ विभिन्न नारो के साथ धरना प्रदर्शन किया गया फिर कुछ देर बाद प्रबन्धन कि ओर से प्रदर्शन कारियो के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिसमें, कॉ . बसन्त रावटे, कॉ. महेंद्र कुमार गंजिर, कॉ. रूपा साहू, कॉ शत्रुधन साहू, कॉ. ईशवर निर्मलकर को बुलाया गया,

कम्पनी के उच्च अधिकारी (जिम्मेदार अधिकारी) कि अनुपस्थिति के कारण कम्पनी के अधिकारी पात्रो सर को मजदूरों के आठ सूत्रीय मांग पत्र सौप कर 15 दिनों का समय प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिया गया।आठ सूत्री मांगों में (01) रात्रिपाली में काम करने वाले मजदूरों को रात्रि भत्ता दीया जाये।(02) मजदूरों को कार्य स्थल तक आने जाने का वाहन भत्ता दीया जाए।(03) मजदूरों को कैंटीन व डस्ट भत्ता दिया जाय।(04) मजदूरों को मेडिकल सुविधा दिया जाये।(05) मजदूरों को सुरक्षा उपकरण दिया जाए।(06) मजदूरों का समय पर सी. पी. एफ. दिया जाये।(07) मजदूरों के लिए वाहन पार्किंग व्यवस्था किया जाए।(08) यूनियन से हुए समझौता के अनुसार मजदूरों की नियुक्ति किया जाये।ये आज के धरना प्रदर्शन के मुख्य मांग थे, इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ कॉ.जीत गुहा नियोगी के साथ, कॉ नवल चन्द्राकर, कॉ जयसिंग दुग्गा, रोहित, ललित विश्वकर्मा, चन्द्रशेखर यादव, ईशवर भूआर्य, महेश कोला ,सनातन सराफा, यादराम कोर्राम, पवन विश्वकर्मा भोमराज, जीवन निर्मलकर, के साथ सैकड़ो साथी उपस्थित थे .















