August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

भाजयुमो कुमर्दा मंडल में भूपेंद्र मिश्रा को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

विशेष संवाददाता छुरिया /राजनांदगांव। भाजपा युवा मोर्चा कुमर्दा मंडल के नए उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा (रतनभांट) बने हैं। नव नियुक्त उपाध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष राहुल योगीराज टिकरिहा के निर्देश, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर की सहमति पर मंडल अध्यक्ष मनीष साहू ने कुमर्दा मंडल युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की नाम सूची जारी की। इस सूची में 21 युवाओं का नाम शामिल है।

मंडल की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष: मनीष साहू, उपाध्यक्ष: पंकज साहू, ऐश कुमार कौशिक, रूपेश साहू, पवन साहू, भूपेन्द्र मिश्रा, महादेव पटेल, महामंत्री: ईश्वर निर्मलकर, छत्रपाल राजपूत, मंत्री: हर्ष ठाकुर, साहिल सखना, राजेश सिन्हा, मेघराज साहू, नंद साहू, देवा साहू, कोषाध्यक्ष: चैन लाल जोशी, सह कोषाध्यक्ष: पंकज भंडारी, कार्यालय मंत्री: लोकेश निर्मलकर, सह-कार्यालय मंत्री: इंदल साहू, प्रवक्ता: थानूराम साहू, इंद्रेश कुमार साहू, मिडिया प्रभारी: भेमन साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा ने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना व बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करना पहली प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें