कोरबा/ आज पाली ब्लॉक ग्राम पंचायत पटपरा प्राथमिक शाला डिडामौहा में शाला उत्सव धूमधाम से मनाया गया,शाला प्रवेश उत्सव दिनांक 30,06,26 शाला प्रवेश उत्सव का शुभारम्भ शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार यादव के कल कमलों द्वारा सरस्वती पूजा कर वंदना पश्चात नारियल तोड़ कर किया गया,पालक एवं वार्ड पंच विमला बाई कँवर के द्वारा ड्रेस,ओर धरम सिंह कँवर द्वारा पहाड़ा एवं पुस्तक वितरण किया गया, तथा रामकुमार यादव द्वारा उपस्थित नवप्रवेशी छात्र /छात्रा को स्वागत फूल एवं वंदन लगाकर किया गया ,तथा सभी छात्र-छात्राओं को कलम वितरण किया गया, शाला प्रवेश उत्सव में सभी छात्र-छात्राओं के पालक गण, अध्यक्ष पंच सम्बोधित शाला के प्रधान पाठक प्रीतम कुर्रे सफाईकर्मी गंगा बाई सारथी एवं सर्वमंगला स्व. सहायता समूह के सभी सदस्य उपस्थित थे,कार्यक्रम के अंत में सम्बंधित प्रधान पाठक द्वारा सम्बोधन करते हुए, प्रसाद वितरण स्वल्पहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया!!















