बैठक मे नवीन सत्र की तैयारियों एवं लक्ष्यों की विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए विभिन्न बिन्दुओ पर प्रकाश डाला गया-1. संकुल समन्वयकों द्वारा संकुल की शालाओं का सतत अवलोकन करना एवं उचित सहयोग प्रदान करना।2. छात्रों एवं शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना।3. शाला परिसर, कक्षा कक्ष एवं शौचालयों की स्वच्छता सुनिश्चित करना।4. उच्च कार्यालय से प्राप्त सामग्रीयों, संसाधनों का समुचित प्रयोग करना।5. लाइब्रेरी का नियमित उपयोग एवं पंजी सन्धारण करना।6. धाराप्रवाह पठन हेतु चयनित शालाओं मे 20 जुलाई तक प्राथमिक विभाग के कक्षा 2 से 5 तक के छात्रों को स्तरानुसार धाराप्रवाह हिंदी पठन, 20 तक पहाड़ा एवं पूर्व माध्यमिक विभाग के कक्षा 6 से 8 तक धाराप्रवाह अंग्रेजी पठन हेतु शत – प्रतिशत दक्ष करने की चुनौती संकुल समन्वयकों द्वारा ली गयी।7. शैक्षिक कैलेंडर का पूर्णतः पालन करना।8. शाला प्रवेश उत्सव, सायकल वितरण मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना।9. Udise प्रोग्रेशन पूर्ण करना।10. शाला के सभी बच्चों का MBU एवं अपार संबंधी कार्य पूर्ण करना।11. शाला एवं कक्षा के लिए पृथक – पृथक प्लान तैयार करना।12. जाति प्रमाणपत्र मै वास्तविक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी पात्र बच्चों को लाभ दिलाना।13. 31 जुलाई 2026 तक शालात्यागी बच्चों को ढूंढ़ना एवं उन्हें विद्यालय मे प्रवेश दिलवाना। इन सभी बिंदुओं को संस्था प्रमुखों तक अक्षरश: प्रेषित करना एवं लागू करवाने हेतु जिला शिक्षाधिकारी अरविन्द मिश्रा ने सभी को निर्देश दिया। उक्त बैठक मे विकासखंड शिक्षाधिकरी विनोद कुमार शुक्ला, सहायक विकासखंड शिक्षाधिकरी राजेश्वरी चंद्राकर, संध्या ढीढी, रश्मि ठाकुर, बी आर. सी. श्रवण कुमार सिन्हा एवं यू. आर. सी नेमसिंह साहू उपस्थित रहे।















