दल्लीराजहरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 25 पौवा देशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया है। थाना दल्लीराजहरा को 25 जून 2026 को दोपहर 12:55 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 22, मछली पसरा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर पैदल बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की।मौके पर आरोपी किशन साहू पिता स्वर्गीय शिव कुमार साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 मछली पसरा राजहरा को पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक पीले-ऑरेंज रंग के कपड़े के थैले में 25 नग पौवा शोले प्लेन देशी मदिरा शराब बरामद हुई। प्रत्येक पौवा 180 ML का था। कुल 4.500 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत लगभग 2000 रुपये आंकी गई है, को गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया गया।थाना राजहरा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 137/2026 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस आगे की विवेचना कर रही है।















