August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय में सट्टा पट्टी खिलाते आरोपी गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त

दल्लीराजहरा। थाना दल्लीराजहरा पुलिस ने बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, नगदी राशि और डॉट पेन जब्त कर उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 जून 2026 को शाम करीब 6:43 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति विभिन्न अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी का अवैध जुआ संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना दल्लीराजहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहम्मद रसीद (54 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 26, दल्लीराजहरा को विभिन्न अंकों पर दांव लगवाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से लाइनिंग वाले सफेद कागज पर लिखी सट्टा पट्टी, नगदी 1,200 रुपये तथा एक नीली स्याही वाली डॉट पेन बरामद हुई, जिन्हें गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 138/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें