August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

आयुष्मान आरोग्य मन्दिर महरूम में पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का कल होगा श्री गणेश

एक दिन पहले स्कूल ,और गावों में किया गया खूब प्रचार प्रसार और योग शिविर में लोगों को अधिक संख्या में उपस्थित रहने की गई अपील

संचलनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी राजनांदगांव डॉ. शिल्पा मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला राजनांदगांव के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर महरूम में 17/06/2026 से 21/06/2026 तक पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका प्रचार- प्रसार आयुष्मान आरोग्य मन्दिर -महरूम के प्रभारी चिकित्सक डॉ. प्रांजलि शुक्ला, फार्मासिस्ट श्री सी. एल. मालेकर एवं योग प्रशिक्षक श्रीमति यर्चना साहू द्वारा किया गया। जिसमें ग्राम प्रमुख पटेल, ग्राम पंचायत महरूम के सरपंच पंच गण एवं मितानिन बहनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को व समस्त ग्राम वासियों को आमंत्रण दिया गया। वही विशेष रूप से शा. उच्चतर माध्य. विद्यालय महरूम, शा. पूर्व माध्य. विद्यालय महरूम एवं शा. प्राथमिक शाला महरूम में जाकर प्रचार – प्रसार किया गया।तथा सभी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को आमंत्रण दिया गया। मिली जानकारी अनुसार बच्चों को योग का महत्व बताते हुए योग शिविर में आने हेतु प्रेरित भी किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें