October 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन* *बालोद के युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे का कांग्रेस पर तंज – ‘संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखे विपक्ष’* *13वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटी का कमाल, माही देशमुख ने 43 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण और बनीं  लिफ्टर आफ द टूर्नामेंट
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन* *बालोद के युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे का कांग्रेस पर तंज – ‘संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखे विपक्ष’* *13वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटी का कमाल, माही देशमुख ने 43 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण और बनीं  लिफ्टर आफ द टूर्नामेंट

*राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियनशिप में दल्ली राजहरा का परचम, 2 स्वर्ण सहित 7 पदक*

बालोद जिले का बढ़ाया मान; सीमित संसाधनों में सड़क पर अभ्यास कर हासिल की शानदार सफलतादल्ली राजहरा। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर दल्ली राजहरा के नन्हे स्केटर्स ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर और बालोद जिले का नाम रोशन किया है। 19वीं छत्तीसगढ़ स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में दल्ली राजहरा का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों ने कुल 7 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टीम ने 2 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल कर नगर को गौरवान्वित किया।प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक केपीएस सरोना, रायपुर और नया रायपुर में किया गया, जिसमें प्रदेशभर के सैकड़ों स्केटर्स ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दल्ली राजहरा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया।दिशिका ने जीते दो स्वर्ण, तेजस ने दो रजत पदक अपने नाम किएप्रतियोगिता में 10-12 वर्ष आयु वर्ग में दिशिका कुकरेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-लैप और 2-लैप, दोनों रेस में स्वर्ण पदक हासिल किए। इसी आयु वर्ग में याशिका कुकरेजा ने 1-लैप रेस में कांस्य और 2-लैप रेस में रजत पदक जीतकर टीम की सफलता में योगदान दिया।वहीं, 6-8 वर्ष आयु वर्ग में तेजस जैन ने दोनों रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए। इसी तरह 8-10 वर्ष आयु वर्ग में रिशाल सिंह ने 2-लैप रेस में रजत पदक हासिल किया।टीम के अन्य प्रतिभागियों में सानवी जंघेल (8-10 वर्ष), तनय जैन (10-12 वर्ष) और निश्चय राणा (6-8 वर्ष) भी शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।सड़क पर अभ्यास कर हासिल की राज्य स्तरीय सफलताइस उपलब्धि की खास बात यह रही कि खिलाड़ियों ने किसी विशेष स्केटिंग ट्रैक या अत्याधुनिक सुविधाओं के बिना सामान्य सड़क पर अभ्यास कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यह सफलता हासिल की। टीम के कोच श्रेयांश यश चंद ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा किi बच्चों ने कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और पूरी लगन के साथ तैयारी की है। पहली ही कोशिश में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इस तरह का प्रदर्शन करना सभी खिलाड़ियों के लिए उत्साहजनक उपलब्धि है।कोच श्रेयांश यश चंद ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और समर्पण को दिया। उन्होंने अभ्यास और तैयारी के दौरान सहयोग के लिए दल्ली राजहरा रेलवे प्रबंधन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी पदक विजेता खिलाड़ियों,j अन्य प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।नन्हे खिलाड़ियों की उपलब्धि से नगर में खुशीदल्ली राजहरा के इन नन्हे स्केटर्स की सफलता ने साबित किया है कि प्रतिभा किसी विशेष सुविधा की मोहताज नहीं होती। उचित मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर सीमित संसाधनों में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से नगर के अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सभी खिलाड़ियों की यह सामूहिक उपलब्धि दल्ली राजहरा के लिए गर्व का विषय है।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें