*डौंडी।* आदिवासी विकास खंड डौंडी के ग्राम पंचायत खुर्शीटिकुर में आयोजित रामायण प्रतियोगिता का समापन समारोह धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेंडिया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।अपने संबोधन में पीयूष सोनी ने कहा कि यह पवित्र दिन हमारे लिए अत्यंत सौभाग्यशाली है कि हम ईश्वर की भक्ति के इस भव्य आयोजन में एकत्र हुए हैं। ऐसे पवित्र वातावरण में उपस्थित होना ही मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। उन्होंने कहा कि जहां ईश्वर का गुणगान होता है वहां का वातावरण स्वतः पवित्र हो जाता है।उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये अशांत मन को शांति देने और समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। धर्म का वास्तविक अर्थ कर्मकांड नहीं, बल्कि दूसरों की मदद करना, मन में दया भाव रखना और सत्य के मार्ग पर चलना ही सच्चा धर्म है।विधायक प्रतिनिधि ने सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवप्रसाद बारला, जनपद सदस्य पुनीत राम सेन, जिला कांग्रेस महामंत्री कोमेश कोर्राम, सुखदेव पिस्दा, चतुर तारम, कोमलेंद्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।














