August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

राजाबाड़ा स्कूल में पेयजल संकट: नल नहीं, गंदी टंकी का पानी पीने को मजबूर बच्चे*महेंद्र गंजीर उफ गुड्डू नगर अध्यक्ष जन् मुक्ति मोर्चा *हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी* औंधी पुलिस का जागरूकता अभियान: 530 विद्यार्थियों को दी यातायात, नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा की जानकारी; नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी सीख भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के स्थानांतरण पर उनका अभिवादन किया जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा CGPSC के नामों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, पहले अपने शासनकाल के CGPSC घोटाले का जवाब दे : रविंदर गुप्ता

मुख्य मार्ग और गाँव के पास शराब दुकान खोलने का भारी विरोध, मरारटोला के ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

अंबागढ़ चौकी ( CG LIVE NEWS 24 ) : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के चिल्हाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मरारटोला के ग्रामीणों ने शासन द्वारा गाँव के नजदीक और मुख्य मार्ग पर शासकीय शराब दुकान खोलने के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। अपनी इसी चिंता और विरोध को दर्ज कराने के लिए मरारटोला के ग्रामीण एकजुट होकर जिला मुख्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को एक लिखित आवेदन सौंपकर शराब दुकान के लिए तय की गई जगह को तुरंत बदलने की मांग की। ग्रामीणों ने इस संवेदनशील मामले की गंभीरता से प्रशासन को अवगत कराते हुए साफ किया है कि यदि यह दुकान इसी जगह पर खुली तो भविष्य में महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए शिकायत पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत चिल्हाटी के आश्रित पारा मरारटोला गाँव के नजदीक खसरा नंबर 369/2 की निजी भूमि को शासकीय शराब दुकान के लिए चयनित किया गया है। यह जमीन न केवल गाँव के बिल्कुल पास है, बल्कि चिल्हाटी से पाटन जाने वाले मुख्य मार्ग से पूरी तरह सटी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग इस इलाके की लाइफलाइन है,

क्योंकि इसी रास्ते से होकर आसपास के करीब 8 से 10 आश्रित गाँवों के लोग रोजाना जिला मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों के लिए आवागमन करते हैं। सबसे ज्यादा चिंता इस बात को लेकर है कि इसी रास्ते से रोजाना स्कूल और कॉलेज जाने वाले छोटे बच्चे, छात्राएं और कामकाजी महिलाएं पैदल व साइकिल से गुजरती हैं। मुख्य सड़क पर शराब दुकान खुलने से यहाँ असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा लगना तय है, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल खराब होगा और राह चलती महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडराने लगेगा।इस मामले में अपनी बात रखते हुए मरारटोला की ग्रामीण महिला मोतीन बाई चौरे ने बताया कि वे शासन के शराब दुकान खोलने के फैसले का सीधा विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी आपत्ति केवल इसके लिए चुनी गई जगह को लेकर है। उन्होंने कहा कि गाँव के बुजुर्गों, सियानों और सभी महिला बहनों का यही मानना है कि दुकान को रोड से हटाकर कम से कम कुछ दूरी पर या किसी ऐसे निर्जन स्थान पर खोला जाना चाहिए जहाँ आम लोगों और बच्चों की आवाजाही न हो। वर्तमान में जिस जगह पर दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है, वह गाँव से महज दो टोली की आड़ में है और मुख्य सड़क पर होने के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और महिलाओं के सम्मानजनक आवागमन को सीधे तौर पर प्रभावित करेगी।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों ने इस शिकायत की प्रतिलिपि जिले के कलेक्टर, आबकारी विभाग और चिल्हाटी थाना प्रभारी को भी भेजी है ताकि सभी संबंधित विभाग इस पर तुरंत संज्ञान ले सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में मरारटोला के पटेल सियाराम सिंह, लोभान सिंह, गोकुल सिंह, चन्दन बाई, यादव राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं शामिल रहीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर गुहार लगाई है कि जनभावनाओं और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस शराब दुकान को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि गाँव का शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा

0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें