August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

अंबागढ़ चौकी में जुटेगा महासैलाब, डॉ. राजरतन आंबेडकर करेंगे ऐतिहासिक सम्मेलन का आगाज़

अंबागढ़ चौकी ( CG LIVE NEWS 24 ) । बौद्ध समाज के सर्वांगीण विकास और एक स्वतंत्र व मजबूत आर्थिक व्यवस्था को आकार देने के लिए छत्तीसगढ़ के अंबागढ़ चौकी में एक ऐतिहासिक महासम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 6 जून को आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयु. डॉ. राजरतन आंबेडकर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वे बैंकिंग और आर्थिक क्षेत्र में समाज के बढ़ते कदमों को गति देते हुए इस नए अध्याय का शंखनाद करेंगे। यह गरिमामय सम्मेलन अंबागढ़ चौकी के नया हॉस्पिटल गार्डन रोड स्थित गुरुकृपा पैलेस में संपन्न होगा, जिसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।इस महाआयोजन को लेकर न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से बौद्ध समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से भी बौद्ध अनुयायियों का भारी तांता लगने की उम्मीद जताई जा रही है। समाज के प्रबुद्ध जनों का मानना है कि वर्तमान दौर में समाज की सर्वांगीण उन्नति के लिए एक मजबूत और स्वतंत्र आर्थिक तंत्र का होना बेहद ज़रूरी है, और बैंकिंग क्षेत्र में यह पहल इसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ और परिक्षेत्र डोंगरगांव ने पूरी ताकत झोंक दी है। महासभा की ओर से समाज के सभी वर्गों, युवाओं और बुद्धिजीवियों से अपील की गई है कि वे शनिवार को अधिक से अधिक संख्या में अंबागढ़ चौकी पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और समाज को आत्मनिर्भर बनाने के इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ के राज्य महासचिव आयु. नारद टेंभुरकर ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि कार्यक्रम में महासभा के सभी प्रांतीय व स्थानीय पदाधिकारी और सदस्य प्रमुख रूप से सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें