August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, टाटा ओमनी सहित एक लाख से अधिक का माल जब्त

खडगांव ( CG LIVE NEWS 24 ) : जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘सुघ्घर जन सुरक्षित जिला’ अभियान के तहत खड़गांव थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल, देवचरण पटेल और एसडीओपी मानपुर विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में खड़गांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक गणेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम थाने के सामने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन टाटा ओमनी वैन (क्रमांक सीजी 06 एल 0923) को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो वाहन के भीतर भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी मिली। पुलिस ने वाहन के अंदर नीले रंग के थैलों से 20 नग सिंबा बीयर, 18 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की और 14 पौवा शेरा प्लेन देशी शराब बरामद की। जब्त की गई कुल

शराब की कीमत 7,480 रुपये और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टाटा ओमनी वैन की कीमत करीब 1,00,000 रुपये आंकी गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी अनिल सोनवानी (पिता ज्ञानदास सोनवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 16, इंदिरा आवास मोहला) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर कुल 1,07,480 रुपये का मशरूका जब्त किया है। चूंकि मामला गैर-जमानती था, इसलिए पुलिस ने वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर और आरोपी के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना देने के बाद उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में खड़गांव थाना प्रभारी गणेश यादव सहित आरक्षक लक्ष्मी नारायण साहू, गिरधारी मंडावी, दानू राम उसारे और महिला आरक्षक सरिता जाडे की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कोचियों और आपराधिक गतिविधियों पर यह सख्त निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें