August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक ने 1977 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि _छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा

दल्ली राजहरा:_ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ दल्ली राजहरा ने 2-3 जून 1977 के नियोगी जी के 11 सिपाही जो दल्ली राजहरा के गोलीकांड में शहीद हुए थे उनकी 49 वीं शहादत दिवस पर “ऐ शहीदों लाल सलाम” के गगन भेदी नारो के साथ लाल हरा परिवार के हजारों नियोगी के सिपाहियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी, सबसे पहले मजदूरों और शोषित पीड़ित जनता के जननायक कॉमरेड शहीद शंकर गुहा नियोगी जी और वीर नारायण सिंह के प्रतिमा पर हार चढ़ा कर उनकी संघर्षों को नमन किया तत्पश्चात ,श्रद्धांजलि कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ जिसमें सबसे 11 शहीदों के शहीद स्तंभ में पुष्पांजलि अर्पित कर , 11शहीदों के स्मारक बेदी और शहीद शंकर गुहा नियोगी जी के स्मारक पुष्पांजलि चढ़ा कर कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर सांस्कृतिक टीम द्वारा कॉमरेड फागू राम के गीतों के साथ उनकी संघर्षों और बलिदानों को याद किया गया, । श्रद्धांजलि पश्चात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसका संचालन महामंत्री रामचरण नेताम ने किया, और सभी वक्ताओं ने अपना विचार रखाशैलेश बम्बोडे_ सभी लड़ाकू साथियों का धन्यवाद जिन्होंने 1977 के आंदोलन में शामिल हुए,1977 में श्रमिक संघ का उदय हुआ, 2 महीने बाद संगठन पर गोली चली, शासन प्रशासन ने इसकी ताकत का अंदाजा लगा लिया गया था, नियोगी जी को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की आड़ में राजहरा के श्रमिकों पर गोली चलाई गई, आज भी हमारा संगठन संघर्षरत है,आज की व्यवस्था में हमारा संगठन खड़ा हुआ है। नवाब जिलानी जी_सभी शहीद साथियों को लाल जोहार, उद्योगपति के तलवा चाटने वाले लोगों को पता था अभी इसे नहीं रोक गया तो उन्हें समस्या होगी बीजेपी सरकार जब जब देश में आई मजदूर किसानो पर आक्रमण किया महंगाई,बेरोजगारी चरम है, युवा त्रस्त होकर कॉकरोज जनता पार्टी बना रही, युवा साथियों को सरकार कॉकक्रोज कह रही है, हमारे भारत के अंदर भी तख्ता पलट होगा, संगठन में शक्ति हैकला दास डहरिया_ उन्होंने गीत के माध्यम से श्रद्धांजलि दिया “कुर्सी तोड़ने वाले तूने क्या बनाया है” लगातार सरकार द्वारा आदिवासी इलाकों बस्तर क्षेत्र में दमनकारी नीतियां बना रही जिसके खिलाफ हमारा संगठन आज भी मजबूती से खड़ा हुआ है,प्रेम नारायण वर्मा_ 1977 में हमारे 11 साथी अपनी जान गवाई, आज की बीजेपी सरकार वही पार्टी है जो सुंदर लाल पटवा के नेतृत्व में नियोगी जी हत्यारी है,सौरा यादव (जन संघर्ष)_आज 49 साल बाद भी इस एरिया की हालत बत से बत्तर हो रहा है ठेका मजदूरों की स्थिति बहुत ही खराब है, मजदूरों के खिलाफ सरकार 4श्रम संहिता लाई है, लेकिन सरकार लागू करने की हिम्मत नहीं दिखा पा रही है, माओ वादी बोलकर आदिवासीयो के साथ अन्याय किया जा रहा।घासनीन पूर्व महिला अध्यक्ष हमको आज भी ये गोलीकांड कल जैसा प्रतीत होता है,उद्योगपति,ठेकदारों के मन में मजदूरों का मांग चुभने लगा था नियोगी जी ने लड़ने आगे बढ़ने के लिए हम प्रेरित कर रहे है।सुरेन्द्र साहू _आज हम राजहरा के महापुरुषों को याद कर रहे है , नवयुवक साथियों को जागना होगा, मोर्चा और श्रमिक संघ अधिकार का रास्ता दिखा रहा है, शहीदों का रास्ता हमे अमल करना है। प्रसाद राव जन संघर्ष मोर्चा_ जो हालत आज देश में बना हुआ है मजदूरों किसानो के आंदोलनों कों कुचलने का कोशिश कर रही है आज ये तानाशाही सरकार देश को लूटने के लिए बनी है ये हत्यारों की सरकार है, गेंद सिंह ठाकुर_ कॉमरेड नियोगी जी के नेतृत्व में श्रम कानून के तहत संघर्षरत थे शासन प्रशासन ने उन्हें दबाने का प्रयास किया।सावित्री जगनायक महिला अध्यक्ष जब जब बीजेपी सरकार आई तब तक मजदूरों किसानो और लाल हरा परिवारों को दबाने का कोशिश करता है।तेज राम विद्रोही_ तानाशाही रवैया को अपनाते हुए जो मजदूरों पर गोली चलाई उन सभी शहीदों को भारतीय किसान संघ की ओर लाल सलाम, 1977 से लेकर अभी तक दमन के खिलाफ अभी भी लड़ाई जारी है, लगातार प्रकृति ने अपना रुख बदला है, जंगलों की कटाई से परिवर्तन हो रहे है वही सरकार लाखों पेड़ काटकर एक पेड़ मां के नाम का दिखावा कर रही है, पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ाने के लिए जानबूझ कर सप्लाई रोक दिया गया और अब कीमत बढ़ाने पर कही भी पेट्रोल डीजल की किल्लत नहीं।सुखलाल साहू_ जिन उद्योगपतियों ने सरकार के साथ मिलकर नियोगी जी की हत्या करवाई वे खुद आज मर रहे ही, भिलाई आंदोलन आज भी सुप्रीम कोर्ट में है हमारी जीत तय है मजदूरों के अधिकार मिलकर रहेगा।बसंत साहू _ सुप्रीम कोर्ट और सरकार युवाओं को कॉकरोज और मजदूरों को किला मकोड़ा समझ रहा है,लेकिन सुप्रीम कोर्ट छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा को पत्र लिखने को मजबूर है भिलाई आंदोलन के मजदूरों को मध्यस्थता करना चाह रहा है।शैबाल जाना_ प्रधानमंत्री चुनाव से पहले और चुनाव के बाद अलग अलग बात करता है, 49 वीं शहादत दिवस के अवसर पर , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शैबाल जाना ने 70 साल से ऊपर के सभी मोर्चा के साथियों का आईपीडी और ओपीडी इलाज फ्री रहने का घोषणा किया।घना राम साहू _इस पावन भूमि में शहीद हुए सभी शहीदो को नमन करता हु, निश्चित रूप से हमे शहीदों की रास्ते में चलने की जरूरत है, बेरोजगार, किसान, मजदूरों, जल जंगल जमीन का शोषण कर रहा है।हेमंत कांडे देश में जितने भी महापुरुष हुए जिनकी बदौलत हमे जीने का अधिकार हक मिला आज देश की हालत 1977 जैसे आज भी शासन प्रशासन और कॉरपोरेट घरानों का गठबंधन चल रहा है, इन गठबंधनों के खिलाफ हमे लड़ना होगा, आज अगर आप नहीं लड़ोगे तो इससे बत्तर हालात होने वाली है।तुलसी राम मरकाम इसी प्रांगण से हमारी राजनीतिक, सामाजिक, और शिक्षा जीवन की शुरुआत हुई है छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा का कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगा, सभी को एक संघर्ष के रास्ते में आना होगा, देश में लगातार सरकार दमनकारी नीतियां बनाई जा रही माताओं से निवेदन ही बच्चो को अच्छी शिक्षा दे मजदूरों आंदोलनों से सीखना होगा, आने वाले दिन में आंदोलन की गति बढ़ेगी।संघर्ष और निर्माण का जीत जागता सबूत शहीद अस्पताल हमारे सामने खड़ा है।सोमनाथ उइके 31 मई 1977 में मजदूर दूसरे यूनियन में थे उन मजदूरों ने यूनियन के चालों को समझ कर काफी सूझ बूझ के साथ, नियोगी दिशा निर्देश में श्रम कानून के तहत बोनस की मांगों को लेने के लिए आंदोलन हुआ था इस दौरान मजदूर आंदोलन की चिंगारी पूरे देश में फैल गया, आज किसानो और मजदूरों को दबाया जा रहा उनके अधिकारों को छीना जा रहा है।मुरारी प्रजापति आम मतदान करने वालो का कितना अधिकार है ये लोगो को सोचना होगा एक आम व्यक्ति का अधिकार प्रधानमंत्री नियुक्त करता है,हमे सोचना और विचार करना चाहिए। हमे संकल्प लेना होगा संगठन कैसे मजबूत होगा।जनक लाल ठाकुर जी मोर्चा के सभी कार्यकर्ता, गांव से आए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा लगातार सभी जनवादी आंदोलनों के साथ मिलकर काम कर रहा है,इस तानाशाही सरकार के खिलाफ हमे मिलकर लड़ना होगा, हमे शहीदों के बताए मार्ग पर चलना होगा, आज नहीं तो कल हम सफल जरूर होंगे,कोई भी समाज या जनवादी मोर्चा में शामिल नहीं है,कोई नई बोल सकता हम शोषण अन्याय के खिलाफ सभी वर्गों के साथ कंधे से कंधे मिलकर खड़े है, आज जामडी पाट का आंदोलन केवल आदिवासियों का नहीं जल जंगल जमीन को बचाना सभी की जिम्मेदारी है प्रकृति से सभी को लाभ होगा केवल आदिवासियों को नहीं होगा इसे चिंतन करना होगा। हमने तात्कालिक समस्याओं को 2 जून को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है देखते है शासन प्रशासन इस पर क्या विचार करती है अगर इस तात्कालिक समस्याओं पर विचार नहीं किया जाएगा तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करने को हम बाध्य होगें और ।कार्यक्रम में रायपुर से सुखलाल साहू,दिलीप वर्मा, डौंडीलोहारा नवाब जिलानी,जिला किसान संघ बालोद अध्यक्ष गैंदसिंह ठाकुर,मुरारी प्रजापति लीलाधर ढाले , सुरेश ,डौंडी, भिलाई, जामुल,राजनांदगांव, तेडेसरा, जन संघर्ष से सौरा यादव, सीटू ट्रेड यूनियन से क्षत्रिय,पुरुषोत्तम सिमाइया आस पास के सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके, कोषाध्यक्ष राजाराम बरगद, संगठन मंत्री तुलसी कोला,सुरेन्द्र साहू, मोहन,शैलेश बम्बोडे, हेमंत कांडे जी, नियोगी जी सभी सिपाही एकत्रित हुए, शहीद अस्पताल से,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शैबाल जाना,बिहारी लाल ठाकुर, शहीद अस्पताल के सभी कर्मचारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।संस्कृतिक टीम से संतु सारथी,प्रेम साहू,देव भंडारी,नारायण यादव, रोमिन यादव, राहुल गंधर्व,पन्ना साहू,जिन्होंने गीत संगीत के माध्यम से शहीदों की कुर्बानी को याद किया।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें