प्रधानमंत्री स्व निधि योजना अंतर्गत नगर पालिका द्वारा शहरी पथ विक्रेताओं को प्रथम लोन रु 15000 द्वितीय 25000 तृतीय ₹50000 तक का लोन दिये जाने का प्रावधान है,इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत 5 जून नगर पालिका कार्यालय के पास, 10 जून जैन भवन चौक वार्ड क्रमांक 22, 12 जून छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, 17 जून दुर्गा मंच के पास वार्ड क्रमांक 20, 23 जून भारतीय स्टेट बैंक,24 जून वीर नारायण सिंह चौक के पास वार्ड क्रमांक 10 समय प्रातः 10:30 बजे से 2:00 तक लोक कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा हैl इस अभियान का उद्देश्य पथ विक्रेताओं, शहरी गरीबों एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेश,डिजिटल सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा लाभों से जोड़ना हैl पीएम स्व निधि के लोक कल्याण मेला शिविर में आकर अधिक से अधिक पथ विक्रेता पीएम स्व निधि योजना का लाभ उठाएं l















