August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

रानवाही में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति और यातायात नियमों की दी गई जानकारी

कोहका ( CG LIVE NEWS 24 ) : जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत थाना कोहका क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहका के आश्रित ग्राम रानवाही में बुधवार को सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मानपुर विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील त्रिपाठी एवं थाना स्टाफ द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियमों और महिला सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को विशेष समझाइश दी कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, एटीएम नंबर या अन्य कोई भी निजी दस्तावेज साझा न करें। डिजिटल धोखाधड़ी से सावधान

करते हुए बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाता है, तो वह बिना देरी किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, ताकि समय रहते उसकी राशि सुरक्षित की जा सके।इसके साथ ही सामाजिक सुधार के उद्देश्य से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने, नशामुक्ति को अपनाने तथा समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की गई। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। ग्रामीणों को समझाया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें और किसी भी स्थिति में नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए पुलिस अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के “अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप” के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संकट के समय महिलाएं इस ऐप के माध्यम से तुरंत पुलिस की मदद ले सकती हैं। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या या अप्रिय घटना होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस गरिमामय और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोहका के अंतर्गत आने वाले गांव रानवाही और बेलगांव के करीब 20 से 30 ग्रामीणजन व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें