October 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन* *बालोद के युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे का कांग्रेस पर तंज – ‘संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखे विपक्ष’* *13वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटी का कमाल, माही देशमुख ने 43 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण और बनीं  लिफ्टर आफ द टूर्नामेंट

*दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया*

*बीएसपी अस्पताल से दवाई लेकर लौट रही थी 65 वर्षीय महिला, नगर पालिका के पास दिया घटना को अंजाम, FIR दर्ज*

*दल्ली राजहरा।*दल्ली राजहरा में पुलिस बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। नगर पालिका के पास वार्ड क्रमांक 04 जाने वाले रास्ते में दो युवकों ने खुद को पुलिस वाला बताकर एक बुजुर्ग महिला से लगभग 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट, ठग कर फरार हो गए।

*क्या है पूरा मामला*

प्रार्थिया द्रौपती बाई तिवारी पति स्व. चंपालाल तिवारी उम्र 65 साल, निवासी वार्ड क्रमांक 04 टेबलर सेट राजहरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दिनांक 27/10/2026 को सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर से बीएसपी अस्पताल दवाई लेने गई थी। करीब 11 बजे अस्पताल से दवाई लेकर वापस घर टेबलर सेट वार्ड क्रमांक 04 जा रही थी।जैसे ही वह नगर पालिका के पास वार्ड क्रमांक 04 रोड के पास पहुंची, वहां रोड के किनारे एक लड़का मोटर साइकिल पर बैठा था और दूसरा लड़का मोटर साइकिल के पास खड़ा था। दोनों ने नमस्ते किया और कहा – “रुको आंटी, कहां रहती हो?”महिला ने बताया कि वह आगे रहती है। इस पर ठगों ने कहा – “आगे शीला टीचर को जानते हो? उनके घर चोरी हुई है, मर्डर हुआ है, सोना-चांदी चोरी हो गया है। हम पुलिस वाले हैं, सोना-चांदी की चेकिंग चल रही है।”इसी दौरान तीसरा लड़का वहां आया जो पहले से चैन पहना हुआ था। ठगों ने उसे चैन निकालने को कहा तो उसने अपनी चैन निकालकर पेपर में लपेट दी। फिर बुजुर्ग महिला को भी चैन निकालने के लिए दबाव बनाया। महिला ने कहा “घर जाकर निकालूंगी” तो ठगों ने कहा – “चेकिंग चल रही है, हम पुलिस वाले हैं, बिना निकाले हम जाने नहीं देंगे।”डर के कारण महिला ने अपनी पुरानी इस्तेमाल की हुई सोने की चैन और लॉकेट वजनी करीब 2.5 तोला ठगों ने उसे भी पेपर में लपेटा और महिला को दूसरा पेपर थमाते हुए बोले – “जल्दी से बैग में रखो और घर जाओ।”जैसे ही महिला आगे जाकर चैन देखी तो पेपर में उसकी चैन नहीं थी। वापस लौटी तो दोनों आरोपी बाइक से फरार हो चुके थे।*पुलिस ने किया मामला दर्ज*प्रार्थिया की शिकायत पर थाना दल्लीराजहरा में धारा 204, 319(2), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें