October 30, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

महतारी वंदन योजना से मिली संबल की राशि, भगवती ने बचत से संवार लिया आत्मनिर्भरता का सपनाकभी दूसरों पर निर्भर थीं, आज अपनी किराना दुकान से बनीं परिवार की आर्थिक ताकत कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन*

सेवा संकल्प अभियान: सीतागांव में ‘नमो सेवा’ के तहत नुक्कड़ नाटक से गूंजा सुशासन और जनभागीदारी का संदेश

मोहला मानपुर ( CG LIVE NEWS 24 ) : शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले भर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मानपुर के सीतागांव बाजार चौक पर ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें ‘अनकही कहानियां’ नामक संगीतमय नुक्कड़ नाटक की बेहद प्रभावी प्रस्तुति दी गई। इस आयोजन के जरिए सेवा, सुशासन, सामाजिक सहभागिता और संवेदनशील प्रशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।सीतागांव के सार्वजनिक चौक पर आयोजित इस संगीतमय नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने अपने संवादों और गीतों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नागरिकों के अधिकारों, दायित्वों तथा विकास कार्यों में जन-सामान्य की भूमिका को बेहद सरल और रोचक अंदाज में पेश किया। नाटक के माध्यम से यह बात प्रमुखता से रेखांकित की गई कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक तभी पहुंच सकता है, जब नागरिक जागरूक होकर इनसे जुड़ें

और विकास की प्रक्रिया में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएं।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों, ग्रामीणों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा, वहीं विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने तालियां बजाकर कलाकारों का जमकर उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि इसने शासन और जनता के बीच सीधे संवाद को मजबूत करने तथा नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सामाजिक जागरूकता का एक सशक्त माध्यम प्रस्तुत किया।गौरतलब है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे जिले में विभिन्न विभागों द्वारा लगातार जनभागीदारी पर आधारित कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इनमें जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी पहलों को शामिल किया जा रहा है। इन सभी कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना और हर नागरिक को उसके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर सुशासन को मजबूत बनाना है।

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें