
शहीद कॉ शंकर गुहा नियोगी जी के 35वे शहादत दिवस पर दल्ली राजहरा में पहुंचे हज्जारो लोग, जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर दो दिवसिय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसे सफल बनाने के लिए जन मुक्ति मोर्चा के साथी पूरे जी जान लगा कर एक महीना पहले से भिड़े हुए थे चूंकि यह कार्यक्रम शिर्फ़ नियोगी जी के शहादत का ही नही बल्कि नियोगी जी के हत्या के बाद जो लोग सोचते थे की, नियोगी जी का विचार धार खत्म हो जायेगा, ये उस सोंच पर तमाचा था, और मजदूर किसान के आस्था का प्रमाण भी है। इसी लिए यह शहादत दिवस और भी विशेष हो जाता है। जन मुक्ति मोर्चा के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नियोगी जी के शाहदत दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे दिनाक 27/09/2026 को मजदूर किसान के एकता के प्रतीक लाल हरे झंडे का सुबह लगभग 08 बजे के आसपास ध्वजारोहण नगर के मुख्य चौक चैराहे व आस पास के ग्राम जंहा जंहा नियोगी जी को मानते है उनके विचार धारा का सम्मान करते है वहाँ पर किया गया और इसी कड़ी में शहीद वीर नारायण सिंह चौक पुराना बाजार के ध्वजारोहण कार्यक्रम में आतिथि के रूप में मुख्य रूप श्री रवि जैसवाल जी पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा, श्री संतोष देवांगन जी पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा, श्री रमेश मित्तल जी राजहरा व्यपारिसंघ, श्री गिरवर साहू जी समाज सेवी, सम्मिलित हुए। और साम 04 बजे लाल हरे झंडे के सम्मान में फ्लैग मार्च किया गया यह फ्लैग मार्च जन मुक्ति मोर्चा के कार्यालय से लगभग 04 बजे सुरुवात हुई जो कि शहीद चौक, पुराना बाजार महुआ चौक, शहीद वीरनारायण सिंह चौक से होकर नगर के मुख्य मार्ग गुप्ता चौक, नियोगी चौक नया बस स्टैंड, श्रमवीर चौक जैन भवन चौक से हो कर माइंस ऑफिस चौक से जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय पहुँची जंहा फ्लैग मार्च समाप्त हुई। दिनांक 28/09/2026 को नियोगी जी के शहादत पर सुबह 03 बजे से ही भोजन प्रभारी नन्हा धनकर व साथियो द्वारा भोजन व्यवस्था में लग गए थे और सुबह 11 बजे से भोजन बना करके तैयार कर दिया गया, और सबसे पहले ग्राम भोथिपार (राजनांदगांव ) के साथयो की बस पहले पहुंची और फिर उसके बाद एक के बाद एक करके लगभग 80-90 बस, माजदा, पिकप, बुलेरो, तूफान व अन्य गाड़ियों में लोग कांकेर जिला, नारायणपुर जिला, राजनंदगांव जिला, मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिला बालोद, जिला दुर्ग जिला, सारंगढ़ जिला से लोग पहुंचने लगे और देखते ही देखते जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के शहीद वीर मेला मैदान में लगभग 07 से 08 हजार लोगों की भीड़ पहुंचने लगी, इसी कड़ी में श्री काशीराम निषाद जी (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा) शेखर गुप्ता जी वरिष्ट पत्रकार दल्ली राजहरा, रमेश मित्तल जी राजहरा व्यपारी संघ, नीलेश श्रीवास्तव जी पत्रकार दल्ली राजहरा, राजू विनायक जी, नरेंद्र ग्वाल जी भी पहुंचे, और आये हुए दूर दराज के सभी साथयो को भोजन, खाना वितरण प्रभारियों द्वारा कराया गया फिर लगभग 03 बजे के आसपास जन मुक्ति मोर्चा कार्यालय में शहीद कॉ शंकर गुहा नियोगी जी की धर्म पत्नी श्रीमती आशा गुहा नियोगी, व छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा राजनांदगांव के साथी आजू राम साहू, बरसन नेताम, अशोक साहू, निर्मलदास मानिकपूरी व कॉ वीरेन्द्र कुर्रे भीम आर्मी सारंगगड के साथियो द्वारा लाल हरा झंडे का रोहण किया गया, ध्वजारोहण के बाद रैली निकाली गई यह रैली वार्ड नं 13 शहीद वीर मेला मैदान से घोड़ा मन्दिर, मनोहर ऑफिस चौक, महुंआ चौक पुराना बाजार शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुंचा जंहा पर शहीद वीर नारायण सिंह जी के मूर्ति पर फूल माला अर्पण किया गया व पूजा अर्चना कर रैली में नारेबाजी करते हुए आगे बढाते हुए मेनरोड से होते होए आशा टाकीज चौक पहुंची जंहा पर साथी सुनील साहू व दिनेश कौशिक के द्वारा रैली मै आये लोगों के लिए पानी (पानी पाउच) की व्यवस्था किया गया , उसे रैली में सम्मिलित साथियो को वितरण किया गया, फिर रैली आगे नगर के ह्रदय स्थल गुप्ता चौक पहुंचा जंहा पर मांदरी व रिलो नित्य का प्रदर्शन किया गया और फिर जम कर नारे बाजी करते हुए, इंकलाब जिंदाबाद… जब जब जले नियोगी जी का मशाल भागे दुश्मन और दलाल…जन मुक्ति मोर्चा जिन्दाबाद… लाल हरा झण्डा जिन्दाबाद… कॉ नियोगी को लाल सलाम…दल्ली राजहरा गोलीकांड के वीर शहीदों को लाल सलाम…जैसे नारे प्रमुख थे, फिर रैली नियोगी चौक नया बस स्टैंड, पहुंची जंहा पर संतोष कोशी व उनके साथियों द्वारा रैली में पानी पाउच व केला फल का वितरण किया गया उसके बाद रैली फिर श्रम वीर चौक होते हुए आम सभा स्थल जैन भवन चौक पहुँची और रैली आम सभा मे परिवर्तित हो गई जंहा सर्व आदिवासी समाज के साथियों ने भी पानी व बिस्किट का वितरण किया, उसके बाद सभा की सुरुवात किया गया जिसमे सबसे पहले नवा बिहान के साथी चन्द्रशेखर यादव, रमित यादव, धर्मपाल, ललित गेडाम व साथियो द्वारा जन गीत से कार्यक्रम की सुरुवात किया गया और उसके बाद जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सचिव कॉ बसंत रावटे ने अपनी बात रखी उसके बाद संजीवनी अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ राजीव लोचन जी ने हसदेव के मुद्दे पर अपनी बात रखी फिर उसके बाद कॉ वीरेंद्र कुर्रे भीम आर्मी, दिलीप बघेल जी (पूर्व सभापति जिला पंचायत कांकेर), गुप्तेश उसेंडी जी ( जिला पंचायत सदस्य कांकेर), सोमनाथ उइके जी (समाजिक कार्यकर्ता रावघाट), अशोक साहू जी (छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा राजनंगाव), नीलिमा श्याम जी (जिला पंचायत सदस्य बालोद), शिव पोटई जी (समाजिक कार्यकर्ता कांकेर), मोहन ठाकुर (गोंडवाना समाज छत्तीसगढ़), श्रीमती आशा गुहा नियोगी जी, श्रीमती गुहा जी (जन स्वस्थ केंद्र दल्ली राजहरा), भगत साहू प्रगतिशील सीमेंट संघ जामुल के साथयो ने अपनी बात मंच के माध्यम से रखी, मंच संचालन कॉ ईशवर निर्मलकर द्वारा किया गया। इस शहीद दिवस के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉ जीत गुहा नियोगी व तंद्रा गुहा नियोगी के साथ जन मुक्ति मोर्चा से मूलचंद चन्देल, महेंद्र कुमार गंजिर, रूपा साहू, नवल चन्द्राकर, चुरामनी देवांगन, भागवत दास, सुरेंद्र पांडे, पुसाराम साहू, यादराम कोर्राम, ईशवर भूआर्य, जयसिंग दुग्गा, रोहित भंडारी, नरेश नायक, सरकार दादा, शम्भू यादव, भोमराज, जीतू साहू, अनिल निर्मलकर, जीवन निर्मलकर, तरुण उर्वशा, के साथ हज्जारो साथी उपस्थित हुए।…jmm bulletins…🇧🇾🇧🇾🇧🇾














