October 30, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

महतारी वंदन योजना से मिली संबल की राशि, भगवती ने बचत से संवार लिया आत्मनिर्भरता का सपनाकभी दूसरों पर निर्भर थीं, आज अपनी किराना दुकान से बनीं परिवार की आर्थिक ताकत कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन*

खुज्जी विधानसभा में भाजपा को झटका: युवा मोर्चा आईटी सेल प्रभारी नवीन साहू ने दिया इस्तीफा, डैमेज कंट्रोल में जुटे बड़े नेता

प्रफुल कुमार बोरकर / छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब भाजपा युवा मोर्चा के आईटी सेल प्रभारी नवीन साहू (कुमर्दा) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को भेज दिया है। पत्र में भले ही पार्टी छोड़ने की आधिकारिक वजह पारिवारिक कारण बताई गई है, लेकिन अंदरखाने उपेक्षा और अपमान की बातें खुलकर सामने आने से समूचे क्षेत्र की सियासत गरमा गई है।

​नवीन साहू ने स्पष्ट किया है कि कुमर्दा मंडल अध्यक्ष द्वारा लगातार की जा रही उपेक्षा और पार्टी के कार्यक्रमों में अपमानित किए जाने के रवैये के चलते वे इस कठोर फैसले तक पहुंचे हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय थे और इसी सिलसिले में खुज्जी विधायक से भी मुलाकात करते रहे हैं। सोशल मीडिया और आईटी सेल की कमान संभालते हुए संगठन को मजबूती देने वाले एक सक्रिय युवा पदाधिकारी के अचानक अलग होने से पार्टी के भीतर खलबली मच गई है।

​गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरवाही के उपसरपंच शेष नारायण तिवारी ने भी पार्टी नेताओं के प्रति कथित उपेक्षा को लेकर सार्वजनिक रूप से तीखी नाराजगी जताई थी। इतने कम अंतराल में दो स्थानीय नेताओं की नाराजगी और इस्तीफे के घटनाक्रम ने संगठन की आंतरिक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बड़े स्तर के नेता सक्रिय हो गए हैं और डैमेज कंट्रोल के तहत नवीन साहू से लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि वरिष्ठ नेताओं की इस कवायद से नवीन साहू की नाराजगी दूर हो पाती है या खुज्जी में पार्टी के भीतर असंतोष का यह दायरा और बढ़ता है।

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें