विज्ञापन और समाचार के लिए संपर्क करें
निलेश
पुरानी भिलाई पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को ION Digital Zone, सिरसाकला भिलाई-3 स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज में परीक्षा आयोजित थी। प्रथम पाली के दौरान परीक्षार्थी आदित्य कुमार (रोल नंबर गोपनीय) परीक्षा दे रहा है.
बायो-ब्रेक के बाद हुआ खुलासा
परीक्षार्थी सुबह 8:25 बजे केंद्र में प्रवेश कर लैब में बैठा और 9 बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के दौरान वह 11:08 बजे बायो-ब्रेक के लिए गया और 11:28 बजे वापस लौटा।
वापसी के दौरान सिक्योरिटी जांच में उसने अपनी चप्पल उतार दी, जिससे शक हुआ। गार्ड ने उसके चलने के तरीके पर संदेह होने पर चप्पल की जांच की, जिसमें काटकर अंदर मोबाइल फोन छिपाया गया था।
चप्पल में छिपा मिला मोबाइल
जांच में मोबाइल मिलने के बाद तत्काल केंद्र प्रबंधन को सूचना दी गई। इसके बाद डायल-112 के माध्यम से पुलिस को बुलाया गया और परीक्षार्थी को थाना भिलाई-3 ले जाया गया।

Users Today : 439
Users Yesterday : 1033
Total views : 140152