August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सेजेस पोलमी परिसर में मनाया गया संयुक्त शाला प्रवेश उत्सव, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साहसंकुल पोलमी व संकुल निरधि के विद्यार्थियों का हुआ संयुक्त स्वागत

कोरबा, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में पाली विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सेजेस पोलमी परिसर में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संकुल पोलमी एवं संकुल निरधि के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का संयुक्त रूप से तिलक कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री कौशल सिंह नेटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री विजय बहादुर सिंह जगत, ग्राम पंचायत पोलमी के सरपंच श्री सुशील जगत तथा एसएमडीसी पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम का आयोजन सेजेस पोलमी हाई स्कूल की प्राचार्य सविता कश्यप के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संकूल अंतर्गत प्रधानपाठक श्री अशोक कुमार भोई, श्री सुशील तिवारी, श्री देवराज सिंह राजपूत, श्री मोहन कश्यप, श्री संतोष कर्ष, श्री राधेलाल टोप्पो, श्री नारायण सिंह राजपूत, श्री दिनेश भार्गव,श्री पुष्प कुमार जायसवाल, श्री जीवन लाल धीवर, श्री आर. पी. धीरेंद्र, श्री ओ. पी. तिवारी, श्री अमर श्याम, श्री जयंत सागर एवं श्री एस. के. कुर्रे सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें