सर्वप्रथम मांग दल्ली राजहरा से बिलासपुर तक सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ किया जाए,ताकि नगर की जनता को बिलासपुर हाईकोर्ट और छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रेल मुख्यालय जोन का लाभ मिलेगा। चूंकि दल्ली राजहरा से रेलवे को सबसे ज्यादा राजस्व प्राप्त होता है अतः अविलंब दल्ली राजहरा से बिलासपुर तक सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ किया जाए।सप्ताह में तीन दिन चलने वाली डेमू पैसेंजर को नियमित सातों दिन तक चलाई जाए।दुर्ग से सुबह 7 बजे छूटने वाली साऊथ बिहार ट्रेन को दल्ली राजहरा से सुबह 5:50 को छूटने वाली डेमू ट्रेन से लिंक किया जाए ताकि टाटा नगर झारखंड और बिहार जाने वाले यात्रियों को साऊथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का लाभ और सुविधा मिलेगा।उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, पूर्व जिला संयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, सेक्टर अध्यक्ष एवं पूर्व एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार बबलू, मंडल महामंत्री सुरेश कुमार ठाकुर द्वारा सौजन्य रूप से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।बिलासपुर जोन महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाश जी द्वारा मांग पत्र को लेकर गंभीरता पूर्वक स्वीकार करते हुए संज्ञान में लेने और तत्काल जोन महाप्रबंधक के साथ में आए रायपुर डी आर एम श्री दयानंद जी को शीघ्र तीनों मांग को अमल कराने के लिए निर्देशित किया।उस वक्त बड़ी संख्या में नगर की जनता, गणमान्य नागरिक और रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।















