August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

अधिकता संघ पाली ने कलेक्टर को सौपे शिकायती पत्र, नयाब तहसीलदार सुजीत कुमार पाटले पर दलालों का संरक्षण देने का गंभीर आरोप,

कोरबा / पाली – अधिकत्ता संघ पाली ने कलेक्टर को सौपे शिकायती पत्र में तहसील कार्यालय पाली में पिछले कई महीनो में न्यायालय परिसर के भीतर दलाल प्रकृति के लोग सक्रिय हैं, इस संबंध में कई बार पीठासीन अधिकारी से संपर्क कर मौखिक रूप से शिकायत किया गया है किंतु पीठासीन अधिकारी के उदासीनता के कारण परिसर के भीतर आवेधानिक कार्यों की बाढ़ से आ गई है जो निम्न अनुसार है…..

1:- पाली तहसील में पदस्थ नायक तहसीलदार श्री सुजीत कुमार पाटले दलाल प्रकृति के व्यक्तियों को संरक्षण दे रहे हैं तथा गांव में दलाल रखे हुए हैं जिसके कारण अभिलंब श्री सुजीत कुमार पाटले का स्थानांतरण किया जावे.

2:- पाली के न्यायालयलीन कार्यों को प्रभावित करने के लिए दलाल के रूप में नारायण पिता मनीराम जाति अगरिया निवासी धावा, भारत राम यादव पिता संतराम निवासी भेलवाटिकरा, पप्पू कश्यप निवासी पौड़ी, विशेषर दास निवासी केराझरिया, द्वारिका प्रसाद निवासी ताला पार, रामेश्वर दास कोटवार निवासी करतला, संतोष यादव निवासी बसीबार, नारायण राजपूत निवासी परसदा, को तहसील कार्यालय में स्वयं के कार्यों के अतिरिक्त अन्य के कार्य कराने की विरुद्ध उचित कार्यवाही किया जावे.

3:- तहसील कार्यालय में संचालित लोक सेवा केंद्र बैठे कर्मचारी केवल लोक सेवा से संचालित कार्यों का निष्पादन करें इसके अलावा अन्य कार्य जैसे नकल आवेदन नामांतरण आवेदन तथा न्यायालय कार्य करने से रोका जाए.

4:- राजस्व न्यायालय के समक्ष पेश होने वाले मामलों को त्वरित रूप से पंजीयन किया जाने.

5:- अनु विभागीय अधिकारी (रा ) यह समझ पंचायत राज अधिनियम के तहत चल रहे प्रकरणों में अधिकताओं की उपस्थिति से ना रोका जाए.

6:- ऑनलाइन प्रकरणों एवं मैनुअल प्रकरणों का जांच किया जावे जिससे स्पष्ट हो कि ऑनलाइन में प्रकरण समाप्त दिखते हुए भी आफलाइन प्रकरण कैसे चलाया जा रहा है.

7:- ऑनलाइन मामलों में पैरवी हेतु अधिकताओं को रोका जाता है जिस पर उचित कार्रवाई किया जावे.

8:- उप पंजीयक कार्यालय पाली में पदस्त उप पंजीयन श्रीमती वीणा कँवर द्वारा पंजीयन के एवज में 3000 से 10000 रूपया तक की वसूली किया जाता है तथा राशि नहीं देने पर कई प्रकार की कमी दिखाकर पंजीयन रोक दिया जाता है ऐसे उप पंजीयक पर कार्रवाई करते हुए स्थानांतरण किया जावे.

अतः श्रीमान जी से निवेदन है की महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उचित कार्रवाई गयी है , अगर दिनांक 16.06.26 तक उचित कार्रवाई नहीं होता, तो दिनांक 22 -06-26 से अनिश्चित काल के लिए न्यायालय कार्यों का बहिष्कार किया जावेगाll

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें