August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

तिल्दा में छ ग राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा जी व चंद्रकला वर्मा स्वाति वर्मा एवं भाजपा के मीडिया संवाद हुआ संपन्न

तिल्दा नेवरा /रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा नगर मे भाजपा मंडल के द्वारा 14 जून, जिन रविवार को मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों के 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के,पूर्ण होने पर “मीडिया संवाद” कार्यक्रम तहत माननीय श्री संदीप शर्मा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग (राज्य मंत्री दर्जा) 12 वर्षों में हुए विकास कार्य एवं परिवर्तन पर विचार-विमर्श करने हेतु उपस्थित रहे ।

बता दे कि इस अवसर साथ में माननीय श्री सुरेन्द्र पाटनी जिला प्रभारी भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण, माननीय श्री श्याम नारंग जिलाध्यक्ष, भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण एवं भाजपा जिला पदाधिकारीयों सहित जिलापंचायत सदस्य स्वाति वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, सहीत शहर भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहेंगे।

ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम समय: दोपहर 3:30 बजे स्थान: होटल ब्रिस्टो TLD INN, रेलवे गुड्स ऑफिस सामने तिल्दा नेवरा मे आयोजित किया गया। वही विशेष स्वागत व संयोजक का काम नगर की रानी सौरभ जैन अध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 21 मिशन वार्ड तिल्दा रही।

गौरतलब हो कि इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा जी ने अब तक के 12 साल मे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। इस पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए। कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आम जनता के हित मे चलाये जा रहे, जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आम व जरूरतमंदों के पास पहुंचे। इस उद्देश्य से सभी निर्धन व्यक्ति के खाता खोलवाये गये, शौचालय निर्माण किया गया। गैस सिलेंडर वितरण किया गया।
ताकी पर्यावरण संरक्षण व पेडो की कटाई रोके जा सके। इसे रोकने के लिए सिलेंडर योजना निकाले गये।
वही किसान सम्मान निधि योजना चलाया जा रहा है।जो कि 11 करोड से अधिक किसानो के खाते में जाता है। वर्तमान मे किसानो को अल्पकालिक 5 लाख तक की कर्ज दिया जाता है। इतना ही नहीं मोदी जी ने समवर्ती सिचाई योजना के अंतर्गत किसानों को सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस साल समर्थन मुल्य मे 3 हजार करोड़ से भी अधिक खरीदी किया गया। तो वही जैविक खेती मे नई योजना तैयार की जा रही है। मेट्रो स्टेशन की लाईन, हवाई अड्डे, एम्स में निरंतर बढते कदम मे है।

आगे शर्मा जी ने कहा कि विकास की गती देश के जीन जीलो मे रूकी हुई है। उसको चिन्हांकीत करते उसमे काम किया जा रहा है। सडक परिवहन मे माननीय नितिन गडकरी जी के नेतृत्व मे निरंतर प्रगति की ओर है।जो की विकास की रिड की हड्डी है।
आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अबतक अनेको सफल आपरेशन चलाया जा चुका है। जिसमे सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, है।आगे वही नये नये लडाकू विमान, हथियार, मिशाईले बनाया गया है। इस समय माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा सम्मानित पुर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी के रिकार्ड को माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने तोडा। ये अपने आप मे बडी बात है।

संदीप शर्मा जी ने आगे मंहगाई पर कहे कि देश मे वैश्विक अशांति के समय में भी देश की जनता को किसी भी प्रकार आर्थिक भार नही पढने दे रहे हैं। वही खाद की कमी पर कहे कि अमोनिया फास्फेड की कमी के चलते कुछ प्रभाव पड रहा है। इस लिए नैनो यूरिया का सहारा लेना पड़ रहा है।

कार्यक्रम के अंत मे नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा जी के एक दिन पहले ही जन्मदिवस पर केट काटकर उन्हे जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत बहुत बधाई दिया गया।

भाजपा तिल्दा शहर मंडल के द्वारा आयोजित इस मीडिया संवाद कार्यक्रम में सौरभ जैन के द्वारा सम्मानपूर्वक क्षेत्र भर के छोटे बडे, नामी गिरामी पत्रकारों की उपस्थिति रही। जिसमे वेबन्यूजपोर्टल, प्रिंटमीडिया, ईलेक्ट्रानिक मीडिया के लोगो आमंत्रित किया गया था। जिसमे बहुत पत्रकार उपस्थित रहे।

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें