
*बालोद।* जिला जेल बालोद में 28 सितंबर 2026 को निरीक्षण सह परामर्श गोष्ठी एवं मिशन वात्सल्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जेल प्रशासन के सहयोग से सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में सहायक जेल अधीक्षक एस.पी. कुर्रे, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्णा साहू, किशोर न्याय बोर्ड की सामाजिक कार्यकर्ता गायत्री साहू, जेल निरीक्षण समिति की सदस्य किरण सिन्हा, परियोजना समन्वयक वेद साहू (CHL 1098) और मिशन शक्ति के डॉ. एस. कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान जेल में निरुद्ध कुल 200 विचाराधीन बंदियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) 2012 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।














