October 30, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

महतारी वंदन योजना से मिली संबल की राशि, भगवती ने बचत से संवार लिया आत्मनिर्भरता का सपनाकभी दूसरों पर निर्भर थीं, आज अपनी किराना दुकान से बनीं परिवार की आर्थिक ताकत कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन*

*डौंडी जनपद की साधारण सभा में हंगामा, फसल बीमा, राशन कार्ड और स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल*

*डौंडी।* जनपद पंचायत डौंडी के सभाकक्ष में आयोजित साधारण सभा की बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी सहित कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों ने फसल बीमा, राशन कार्ड, एग्रो स्टैक, मूल्यांकन और सत्यापन में देरी जैसे मुद्दे जोर-शोर से उठाए।विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा कि भर्रीटोला में सीजीएमएससी के तहत पिछले तीन वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अधूरा है। अधिकारी ने बजट अभाव की बात कही, जिस पर सोनी ने कहा कि सरकार विकास में बाधा न आने का दावा करती है, फिर स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधा के लिए बजट क्यों नहीं है।उन्होंने एग्रो स्टैक से किसानों को हो रही परेशानी पर राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की, अन्यथा किसान धान बेचने से वंचित रह जाएंगे। दो वर्षों से फसल बीमा राशि पूर्ण रूप से न मिलने को भी गंभीर विषय बताया।राशन कार्ड कटने के मुद्दे पर सोनी ने कहा कि जनसंख्या बढ़ रही है तो कार्ड बढ़ने चाहिए, कटने से हितग्राही परेशान होंगे। खाद्य अधिकारी ने डौंडी ब्लॉक में कार्ड कटने की बात स्वीकार की।जनपद सदस्य मंजू बैस ने कुसुमकसा के चिकित्सक का स्थानांतरण निरस्त कर वापस पदस्थ करने की मांग की, जिस पर जिला चिकित्सा अधिकारी ने 10 दिनों में पदस्थापना का आश्वासन दिया।पेयजल समस्या पर आड़ेक्छार, बिटाल और जाबूड़वाही में नल-जल योजना शुरू न होने का मुद्दा उठा। एसडीओ ने जल स्रोत न होने की बात कही, तो विधायक प्रतिनिधि ने सवाल किया कि फिर पाइपलाइन क्यों बिछाई गई। एसडीओ ने पुनः बोर कराने का आश्वासन दिया।वहीं सुकढीगुहान में स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र के लिए विभाग ने एनओसी देने की पुष्टि की और जल्द निर्माण का आश्वासन दिया।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें