August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर महरूम में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर हुआ उत्साह पूर्वक संपन्न

राजनांदगांव / छुरिया 21 जून ।
संचलनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी राजनांदगांव डॉ. शिल्पा मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला राजनांदगांव के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर महरूम में 17/06/2026 से 21/06/2026 तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन स्कूल प्रांगण मंच पर सामूहिक योगाभ्यास सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ है। इस योग कार्यक्रम की शुभारंभ 17 जून दिन बुधवार को भगवान धन्वंतरि के तैलचित्र पर पूजा अर्चना कर की गई है । वही प्रथम दिवस से लेकर पंचम दिवस तक नियमित रूप विभिन्न प्रकार के योग जैसे आसान, ध्यान , प्राणायाम , आदि का अभ्यास करते हुए योग से होने वाली लाभों का अवगत करा कर जागरूक भी किया । इस शिविर में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं , शिक्षकों के साथ- साथ बच्चो और बुजुर्ग ने उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाते हुए योगाभ्यास किया गया। इस आयोजित शिविर में प्रमुख रूप से मितानिन दीदियों का सरहनीय योगदान रहा ।
विशेष रूप कार्यक्रम के दौरान ग्राम पटेल कौशल दीक्षित, मुकेश साहू , CHO डॉ. रेशमी साहू रूमलाल साहू , पुरुषोत्तम बया, सहित शिक्षको , विद्यालय स्टॉफ, बच्चो , महिलाओं , गणमान्य नागरिकों और ग्रामवासी की गरिमामय उपस्थिति रही है। उक्त विषय की जानकारी देते हुए शिविर प्रभारी डॉ. प्रांजलि शुक्ला ने बताया कि योग और ऋतुचर्या के अनुसार उचित आहार के जरिए शारीरिक, मानसिक स्वास्थय को बेहतर बनाया जा सकता है, और सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि योगाभ्यास को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर दिनचर्या का हिस्सा बनायेंगे और स्वस्थ रहेंगे । शिविर में प्रतिभागियों को प्रतिदिन निःशुल्क अंकुरित अनाज और आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण किया । यह कार्यक्रम शिविर प्रभारी डॉ प्रांजलि शुक्ला, श्री सी .एल. मालेकर , पी.टी. एस . श्रीमती हेमलता , योग प्रशिक्षक यर्चना साहू के सहयोग द्वारा सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें