August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब आज होंगे शामिलअहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशनल हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम होगा आयोजितकलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित जिलेवासियों को योगाभ्यास में शामिल होने का किया आग्रह

कोरबा 21 जून 2026/12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर कोरबा के देवी अहिल्या बाई होल्कर कन्वेंशनल हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल व सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर शामिल होंगे। यह सामूहिक योग कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होगा।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने योग दिवस के सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे देवी अहिल्या बाई कन्वेंशन हॉल पहुंचकर योग अभ्यास में शामिल होने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की भी योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही है। उन्होंने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में भी योग कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने तथा योग दिवस पर सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित जिले वासियों से योगाभ्यास में शामिल होने अपील की है।

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें