October 30, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

महतारी वंदन योजना से मिली संबल की राशि, भगवती ने बचत से संवार लिया आत्मनिर्भरता का सपनाकभी दूसरों पर निर्भर थीं, आज अपनी किराना दुकान से बनीं परिवार की आर्थिक ताकत कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन*

हिंदू सेना मातृशक्ति संगठन का हुआ विस्तार, संगीता रजक बनीं शहर अध्यक्ष, पुष्पा साडिलय को महामंत्री की जिम्मेदारी

दल्ली राजहरा। स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर में हिंदू सेना मातृशक्ति संगठन के विस्तार हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा, प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष नंदा पसीने की अनुशंसा पर संगठन का विस्तार करते हुए संगीता रजक को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं साक्षी खटवानी एवं ज्योति राजा भोज को उपाध्यक्ष, पुष्पा साडिलय को महामंत्री, सुनीता भांडेकर को सचिव, गायत्री जैन को संगठन सचिव, पूजा तेजवानी को कोषाध्यक्ष तथा शिखा सोनी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा तिलक लगाकर भगवा गमछा पहनकर ,पुष्पमालाओं से किया गया। इस अवसर पर आरएसएस नगर अध्यक्ष महेंद्र भाई पटेल, वनवासी कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पवन गंगबेर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश द्विवेदी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं सर्व समाज समरसता समिति की अध्यक्ष पूरोबी वर्मा, , महिला उत्पीड़न उन्मूलन समिति की जिला अध्यक्ष , पूर्व एल्डरमैन एवं पार्षद किरण सिन्हा, शिव संस्कार धाम के संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष हेमशंकर साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान की शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें