August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

एक सप्ताह से हैंड पंप बंद होने से भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी के लिए परेशान

जिला कांकेर तहसील दुर्गुकोंदल के ग्राम पंचायत सुरंगदोह में लगातार आठ दिनों से हेंड पंप बंद होने से ग्रामीणों को पानी के लिए भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि हेंड पंप मिस्त्री उमेश कुमार जैन निवासी चाउरगांव को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भानुप्रतापपुर द्वारा हेंड पंप सुधार कार्य के लिए रखा गया है।लेकिन पिछले 7- 8 वर्षों से हेंड पंप मिस्त्री उमेश कुमार जैन द्वारा अभी तक हेंड पंप सुधारने एक बार भी नहीं आया।ग्रामीणों द्वारा अगर उन्हें फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास करने पर उक्त मिस्त्री द्वारा ग्रामीणों का मोबाइल को ब्लॉक या नहीं उठाने का काम किया जाता है।ग्राम पंचायत सुरंगदोह सरपंच से जब इस समस्या के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि 2 पंच वर्षी हो गया अभी तक एक बार भी ग्राम पंचायत सुरंगदोह में सेवा प्रदान नहीं किया गया है, मिस्त्री द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच का फोन भी नहीं उठाया जाता है। सरपंच ने बताया कि क्षेत्रीय व्यक्ति है करके उसका शिकायत अभी तक उच्च अधिकारी तक नहीं किया गया था। अभी तक हेंड पंप रिपेयरिंग का कार्य दूसरे क्षेत्र में कार्यरत मिस्त्री या प्राइवेट मिस्री बुलाकर संचालित किया जा रहा है।इस विषय में क्षेत्रीय पत्रकार द्वारा संबंधित अधिकारी भानुप्रतापपुर एस. डी. ओ. से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारे विभाग का हेंड पंप को दूसरे व्यक्ति नहीं सुधार सकता।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एस. डी. ओ. अधिकारी के अनुसार ग्रामीण भीषण गर्मी में पानी के शिकायत करने भानुप्रतापपुर जाएं, विभाग का कोई जिम्मेदारी नहीं बनता की अपने विभाग के कर्मचारी का कार्य या हेंड पंप का परीक्षण किया जाए, ग्राम पंचायत सरपंच से मिली जानकारी के अनुसार साफ साफ समझ आ रहा है, की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भानुप्रतापपुर द्वारा अपने कार्य में लापरवाही को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है।

Kanker district
Author: Kanker district

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें