October 30, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

महतारी वंदन योजना से मिली संबल की राशि, भगवती ने बचत से संवार लिया आत्मनिर्भरता का सपनाकभी दूसरों पर निर्भर थीं, आज अपनी किराना दुकान से बनीं परिवार की आर्थिक ताकत कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन*

सड़क धंसने की गंभीर समस्या पर रवि जायसवाल ने दिया धरना, प्रशासन की नींद टूटीबीएसपी एवं रेलवे प्रशासन ने तत्काल शुरू कराया मरम्मत कार्य

दल्ली राजहरा। पुराने बाजार से दल्ली माइंस जाने वाली मुख्य सड़क पर महुआ पेड़ के पास रेलवे पुल के ऊपर सड़क के किनारे की मिट्टी लगातार हो रही बारिश के कारण कटकर धंसने लगी थी। देखते ही देखते सड़क के बीचों-बीच गड्ढा बढ़ता जा रहा था, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं तथा शहीद अस्पताल आने-जाने वाले लोगों के लिए भी यह महत्वपूर्ण मार्ग है।सड़क की इस गंभीर स्थिति से नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल द्वारा रेलवे, बीएसपी रेलवे एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को समय रहते अवगत कराया गया था। इसके बावजूद लगभग दो दिनों तक समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। इस दौरान सड़क का गड्ढा लगातार बढ़ता गया और दुर्घटना का खतरा भी गंभीर होता चला गया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रवि जायसवाल ने अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गड्ढे के समीप धरना देकर प्रशासन एवं संबंधित प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल सड़क की मरम्मत एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।धरने और लगातार दबाव के बाद आखिरकार बीएसपी प्रबंधन एवं रेलवे प्रशासन के अधिकारियों की नींद टूटी और तत्काल आवश्यक साधन उपलब्ध कराकर सड़क के धंसे हुए हिस्से को दुरुस्त करने की दिशा में कार्य प्रारंभ किया गया।इस दौरान रवि जायसवाल के साथ पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश सिंहा, पूर्व पार्षद के. ईश्वर राव, लक्ष्मण शर्मा, आशीष जायसवाल, वेद प्रकाश चंद्राकर, विनोद ईश्वर साहू, राहुल शर्मा, जवाहर देवांगन, परदेशी, दीपक सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।क्षेत्रवासियों एवं शहीद अस्पताल आने-जाने वाले लोगों ने सड़क की गंभीर समस्या को लेकर समय रहते आवाज उठाने तथा प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के लिए मजबूर करने के लिए रवि जायसवाल के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया जाता तो सड़क के और अधिक धंसने से कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। रवि जायसवाल एवं उनके साथियों के प्रयास से फिलहाल दुर्घटना की आशंका को टालने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें