लौह अयस्क समूह, दल्ली राजहरा की समस्त खदानों में खान सुरक्षा महानिदेशालय के नियम-1955, रेगुलेशन-1961 एवं माइंस एक्ट-1952 के पालन हेतु कार्यरत लगभग 116 माइनिंग फोरमेन, माइनिंग मेट, ब्लास्टर एवं सर्वेयर जैसे वैधानिक पदों पर नियुक्त सक्षम व्यक्तियों ने मिलकर एक सामाजिक संगठन “लौह अयस्क समूह माइनिंग एसोसिएशन (IOC Mining Association)” का गठन किया है।एसोसिएशन का उद्देश्य सक्षम व्यक्तियों को एक सामाजिक मंच प्रदान करना तथा उनकी बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक प्रयास करना है।इसी क्रम में दिनांक 22 जून 2026 को एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कार्मिक विभाग में उप प्रबंधक श्री शैलेश पटनायक एवं सुश्री सिरिन मैडम को संगठन के गठन संबंधी सूचना पत्र सौंपा। साथ ही एसोसिएशन द्वारा पूर्व में चर्चा किए गए विभिन्न मुद्दों एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन भी प्रस्तुत किया गया।कार्मिक विभाग के उप प्रबंधक श्री शैलेश पटनायक ने एसोसिएशन की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर मुख्य महाप्रबंधक से चर्चा की जाएगी। उन्होंने संगठन के प्रतिनिधियों को अपनी बात उचित मंच पर रखने का आश्वासन भी दिया।कार्यक्रम में एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष श्री यशपाल सिंह, कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत रौतेल, मंजीत कुमार, चंदूलाल मुरमू, गगन वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, अशोक दास, डोमेंद्र दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।















