October 30, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

*नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है नहीं दिखा करवा चौथ का चांद, फोटो-वीडियो में चांद देखकर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत* महतारी वंदन योजना से मिली संबल की राशि, भगवती ने बचत से संवार लिया आत्मनिर्भरता का सपनाकभी दूसरों पर निर्भर थीं, आज अपनी किराना दुकान से बनीं परिवार की आर्थिक ताकत कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया*

13 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे नगर पालिका दल्ली राजहरा के कर्मचारी

नवनियुक्त कर्मचारी अधिकारी कल्याण संघ नगरीय निकाय छत्तीसगढ़ के आहवान पर नगर पालिका दल्ली राजहरा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 13 जुलाई से रायपुर के तूता में शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने की घोषणा कर दी है lइस संबंध में कर्मचारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी को ज्ञापन सूचना पत्र सौंपते हुए आंदोलन में शामिल होने की जानकारी दीl नगरीय निकाय कर्मचारियों की पांच लंबित मांग प्रति माह 1तारीख को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान, ओल्ड पेंशन लागू करने के संबंध में, पदोन्नति तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के लिए नया सेटअप स्वीकृत हो,सातवां वेतनमान का एरियस लंबित राशि का तुरंत भुगतान हो एवं एनपीएस जीएफ की कटौती राशि खातों में तुरंत जमा हो आदि मांगों को लेकर प्रदेश में प्रस्तावित आंदोलन को नगर पालिका दल्ली राजहरा नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद साहू, स्थानीय अध्यक्ष पंकज चंद्राकर एवं महामंत्री सुनील ताराम के नेतृत्व में बड़ा समर्थन मिला हैl जिला अध्यक्ष गोविंद साहू ने बताया कि कर्मचारीयों की पांच सूत्रीय मांग लंबे समय से लंबित है लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है इसके विरोध में प्रदेश भर के नगरीय निकाय कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर हुए हैंl संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी,प्रदेश सचिव ऋषभ ठाकुर के नेतृत्व में संचालित इस आंदोलन में जिले के सभी नगरीय निकाय अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगेl कर्मचारियों ने प्रशासन से आंदोलन में शामिल होने के लिए मुख्यालय छोड़ने की अनुमति देने का भी अनुरोध किया हैl कर्मचारी संगठनों का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा ऐसे में हड़ताल का सीधा असर नगरीय निकायों की दैनिक कार्य प्रणाली और नागरिक सुविधाओं पर पड़ सकता है सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, राजस्व कार्य और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित होगीl मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी को ज्ञापन देने गोविंद राम साहू, पंकज चंद्राकर, सुनील तारम रामगोपाल चंद्राकर, मनोज साहू, इंद्र यादव, धनसाय ठाकुर, निर्भय राम नरेटी, सुशील टंडन, अब्दुल कलीम, धरमू बक्शी, चित कुमार कुर्रे, परदेसी राम, नारायण सिंह मौजूद रहेl

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें