October 30, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

महतारी वंदन योजना से मिली संबल की राशि, भगवती ने बचत से संवार लिया आत्मनिर्भरता का सपनाकभी दूसरों पर निर्भर थीं, आज अपनी किराना दुकान से बनीं परिवार की आर्थिक ताकत कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन*

बिजली दरों में बढ़ोतरी और पानी की किल्लत के खिलाफ कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का बड़ा धरना प्रदर्शन नगरपालिका के सामने सुबह 10:30 बजे से जुटेंगे कांग्रेस जन, राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

दल्लीराजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कल 19 जून 2026, दिन शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के समक्ष एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन सरकार द्वारा बिजली की दरों में लगातार की जा रही बेतहाशा बढ़ोतरी तथा दल्लीराजहरा के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में गहराते पेयजल संकट (पानी की किल्लत) के विरोध में किया जा रहा है।इस आंदोलन के दौरान बिजली की बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।ब्लॉक अध्यक्ष ने की अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपीलब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रति राम कोस्मा ने नगर के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, पार्षदों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित आम नागरिकों से इस प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।सरकार द्वारा बिजली के दामों में लगातार की जा रही वृद्धि से आम जनता और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। वहीं दूसरी ओर, हमारे श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। जनता के इन बुनियादी हक की लड़ाई लड़ने के लिए हम सड़क पर उतर रहे हैं।”— रति राम कोस्मा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी)री कोस्मा ने सभी कांग्रेस जनों से अपील की है कि वे कल शुक्रवार सुबह 10:30 बजे ठीक समय पर नगरपालिका के सामने पहुंचकर इस विरोध प्रदर्शन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें। रतिराम कोसमा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दल्लीराजहरा

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें