August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 5 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ

दल्लीराजहरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष योगा वेलनेस सेंटर, शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, दल्लीराजहरा द्वारा आयोजित 5 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के पूजन-अर्चन के साथ किया गया।कार्यक्रम में नगर पंचायत चिखलाकसा की अध्यक्ष श्रीमती कुन्ती देवांगन एवं पार्षद श्रीमती हेमकुंवर तारम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिविर में शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। साथ ही क्षेत्र के पेंशनर्स (वरिष्ठ नागरिक) भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योगाभ्यास के महत्व से अवगत कराया गया।शिविर के दौरान प्रतिभागियों को निःशुल्क अंकुरित अनाज एवं आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के लाभों की जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि योग एवं उचित आहार के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।कार्यक्रम में शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. अमित कुमार द्विवेदी, डॉ. वर्षा, डॉ. एंजिल आभा कुजूर, डॉ. पूनमचंद सोनकर, फार्मासिस्ट श्री शीतल चुरेंद्र, श्रीमती शीतल चौहान सहित श्रीमती राधिका नेताम, श्रीमती त्रिवेणी साहू, सोहन बढ़ई, चक्रो सोना, मनोज यादव, शेखर यादव एवं चिकित्सालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।शिविर 21 जून तक प्रतिदिन प्रातः आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें